Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डयुवाओं ने शहर में प्याऊं लगाने की मांग उठायी

युवाओं ने शहर में प्याऊं लगाने की मांग उठायी

शहर के युवाओं ने नगर पालिका प्रशासन से शहर के अतिव्यस्त जगहों पर प्याऊं लगाने की मांग की है। शुक्रवार को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में युवा पालिका परिसर में एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि लगातार गर्मी में इजाफा होता जा रहा है। इससे लोग खासी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। बताया कि हर साल नगर पालिका शहर के विभिन्न जगहों पर पाऊ लगाकर लोगों की प्यास बुझाती आई है, लेकिन इस साल प्याऊं की व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने पालिका के ईओ को ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर विकास कुमार, प्रवीण मनराल, करन पांडे, मनीष, सचिन कुमार, सलमान आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments