Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडीएम सविन का स्वास्थ्य सेवा सुधार मिशन, समय-समय पर कर रहे औचक...

डीएम सविन का स्वास्थ्य सेवा सुधार मिशन, समय-समय पर कर रहे औचक निरीक्षण

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल जिले में स्वास्थ्य सेवओं को सुगम सुविधाजन बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। जिलाधिकारी समय-2 पर सरकारी चिकित्सालयों में औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की धरातल स्थति जांचने का कार्य कर रहे है। जिलाधिकारी के निर्देशन जिला प्रशासन की कार्यशैली अब त्वरित संज्ञान एवं एक्शन की बन गई है। विगत दिवस उप जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय की तर्ज पर आधुनिक टीकाकरण कक्ष कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे, जिस पर कार्य प्रारम्भ हो गया है।

डीएम द्वारा टीकाकरण कक्ष के विस्तारीकरण के निर्देशों के क्रम में अब परिसर में खुले स्थान पर संचालित करने तथा बच्चों के अनुरूप साज-सज्जा के साथ पंजीकरण कांउटर, बैठने की उचित व्यववस्था एवं एसी स्थापित करने हेतु टीकाकरण विस्तारीकरण कार्य शुरू हो गया है।

जिलाधिकारी ने दवाई वितरण कक्ष में खिड़की बंद होने पर कड़ी फटकार लगाते हुए महिला, पुरूष, बुजुर्ग एवं सामान्य जन के लिए अलग-2 दवाई वितरण बनाने के निर्देश दिए थे, जिसके क्रम में उप जिला चिकित्सा ऋषिकेश में दवाई वितरण खिड़की खोल दी गई है।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने चिकित्सालय में चंदन लैब, टीकाकरण कक्ष में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही ऋषिकेश अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के दो खाली पद और ब्लड बैंक में ब्लड सेपरेटर के लिए के आवश्यक स्टाफ के पद सृजन हेतु शासन को डिमांड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

जिला अस्पताल की तर्ज पर ऋषिकेश चिकित्सालय में भी मॉडल टीकाकरण कक्ष, विस्तारीकरण के साथ एयर कडीशन, सीटिंग, बच्चों के मनोरंजन सुविधा की फैसिलिटी विकसित करने के निर्देश। जिला चिकित्सालय कोरोनेशन ब्लड बैंक निर्माण युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए गए हैं तथा ब्लड बैंक के लिए आवश्यक उपकरणों का प्लान तैयार कर शीघ्र शासन को उपलब्ध कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments