Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधपाबो क्षेत्र की घटना पर पौड़ी पुलिस का सख्त एक्शन, कोर्ट में...

पाबो क्षेत्र की घटना पर पौड़ी पुलिस का सख्त एक्शन, कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत

पौड़ी गढ़वाल, 11 फ़रवरी 2026। पुलिस ने सगे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि बीती 9 फरवरी को राकेश कुमार, निवासी पाबो, पौड़ी ने कोतवाली पौड़ी में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, उन्होंने बताया कि 7 फरवरी की रात्रि में उनके भाई कुलदीप सिंह द्वारा उनके छोटे भाई राजेन्द्र सिंह के साथ विवाद हो गया था। कुलदीप ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार (पाठल) से राजेंद्र के सिर पर वार कर दिया। जिससे राजेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक सबूत जुटाए गए। पुलिस टीम द्वारा आरोपी कुलदीप सिंह को फल्दवाड़ी, मदकोली से गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (पाठल) को भी बरामद किया गया। आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला, हेड कांस्टेबल सुनील शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments