Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedसतसंग से जुड़े लोगों पर भवन सम्पत्ति कब्जाने का आरोप, शिकायत दर्ज

सतसंग से जुड़े लोगों पर भवन सम्पत्ति कब्जाने का आरोप, शिकायत दर्ज

देहरादून। राधा स्वामी सतसंग ब्यास से जुड़े लोगों पर दबंगई दिखाते हुए पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित मोदी भवन पार्ट ए कैमल बैंक रोड लाइब्रेरी मसूरी स्थित सम्पत्ति पर कब्जा करने की शिकायत महिला ने पुलिस को दी है। महिला के अनुसार, इस सम्पत्ति को कब्जाने में सुरक्षा में तैनात सुरक्षा एजेंसी के मालिक राम शर्मा, सुरेंद्र शर्मा व तिलक राम ने मुख्य भूमिका निभाई।

डा. बीना मोदी ने एक तहरीर थानाध्यक्ष मसूरी को देते हुए जानकारी दी कि, उनकी सम्पति मोदी भवन पार्ट ए कैमल बैंक रोड लाइब्रेरी मसूरी में स्थित है। जो कि उनके पति केके मोदी की मृत्यु के बाद उन्हें प्राप्त हुई है। इस सम्पत्ति में भूतल पर चार बैडरूम, पहली मंजिल पर एक कमरा व एक सर्वेन्ट कार्टर व खुला बरामदा स्थित है। जिसकी सुरक्षा मैसर्स राजपुताना सिक्योरिटी कर रही थी। लेकिन सिक्योरिटी के सुपरवाइजर व मालिक ने मिली भगत कर राधास्वामी सतसंग ब्यास के साथ मिलकर इस सम्पत्ति पर कब्जा कर लिया। इस सम्पति में तोडफोड करते हुए करोड़ों का सामान चोरी कर लिया है। इस सम्पति में महंगे गिफ्ट, पेंटिंग व घेरलू सामान सब चोरी कर लिया गया है और यह लोग धमकी दे रहे है कि, अगर शिकायर्ता मसूरी आई तो उसे जाने से हाथ धोना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments