Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डफर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वाले के खिलाफ केस

फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वाले के खिलाफ केस

त्यागी रोड पर फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) बनाने वाले दुकानदार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। केस एआरटीओ की तहरीर पर किया। त्यागी रोड समेत शहर की कई दुकानों में एचएसआरपी बनाई जा रही थी। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान ने इसकी पड़ताल की और बुधवार के अंक में ‘सावाधान! दून में चल रहा फर्जी हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट का धंधा शीर्षक से खबर को प्रकाशित की। खबर छपते ही आरटीओ की टीम ने त्यागी रोड की नौ दुकानों में छापे मारे। एक दुकान से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से जैसी दिखने वाली प्लेट भी जब्त की। गुरुवार को एआरटीओ एनके ओझा ने लक्खीबाग चौकी में फर्जी प्लेट बनाने वाले मैसर्स प्रभूजी कार एसेसीरीज के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। तहरीर में एआरटीओ ने बताया कि त्यागी रोड और इंदिरा मार्केट में कुछ लोग एचएसआरपी जैसी प्लेटें बना रहे हैं, जो कि अवैध है। ऐसी प्लटें से अपराधिक कार्यों को अंजाम दिए जाने का अंदेशा है। एआरटीओ ने पुलिस से फर्जी प्लेटें बनाने वालों की जांच कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments