Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकलसिया पुल का काम लेने को तैयार नहीं ठेकेदार

कलसिया पुल का काम लेने को तैयार नहीं ठेकेदार

काठगोदाम स्थित कलसिया पुल के पुनर्निर्माण का काम लेने को कोई भी ठेकेदार तैयार नहीं है। बुधवार को इसके लिए तीसरी बार टेंडर खोला गया। लेकिन किसी भी ठेकेदार द्वारा आवेदन नहीं किया गया। पुल का निर्माण बरसात से पहले शुरू हो पाना मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में वैली ब्रिज के सहारे ही यातायात संचालित करना पड़ेगा। वहीं ठेकेदार न मिलने से नेशनल हाईवे के अधिकारियों की चिंता भी बढ़ गई है। अब चौथी बार निविदा आमंत्रित करने की तैयारी की जा रही है।
काठगोदाम-नैनीताल मार्ग पर कलसिया नाले पर बने 24 मीटर स्पान पुल का पुर्ननिर्माण होना है। इसके लिए एनएचओ से 2.34 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। एनएच हल्द्वानी खंड ने बीते साल अक्तूबर माह में पुल के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की थी। नवम्बर माह से पुल का निर्माण कार्य शुरू होना था। लेकिन प्रशासन स्तर से निर्माण को लेकर स्वीकृति नहीं मिल पाई थी। वहीं विधानसभा चुनाव की वजह से भी मंजूरी मिलने में देरी हुई। मतदान सम्पन्न होने के बाद प्रशासन ने 27 फरवरी से निर्माण के लिए मंजूरी दी थी। लेकिन ठेकेदार ने अंतिम समय में पुराने बजट में काम करने को लेकर हाथ खड़ कर दिए। इसके बाद एनएच ने दो बार पुल के पुनर्निर्माण को लेकर टेंडर जारी किए थे। लेकिन निर्माण सामग्री महंगी होने के चलते किसी भी ठेकेदार ने आवेदन नहीं किया था। ऐसे में जाम की समस्या और पर्यटन सीजन शुरू होने के चलते प्रशासन ने इस मामले में दखल दिया। कलसिया नाले पर पुराने पुल के स्थान पर वैली ब्रिज लगाया गया। इधर, एनएच के अधीक्षण अभियंता अरुण पांडे ने बताया बुधवार को पुल की निविदा खुली लेकिन एक भी आवेदन नहीं मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments