Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्राथमिक विद्यालय का निकला वीडियो, शिक्षक को नोटिस

प्राथमिक विद्यालय का निकला वीडियो, शिक्षक को नोटिस

सरकारी स्कूल में शिक्षक के देरी से आने के वीडियो की पुष्टि हो गई है। लापरवाही का ये मामला बेतालघाट ब्लॉक के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल का है। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) बेसिक एचबी चंद ने संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
करीब दो सप्ताह पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल केएस रावत के मोबाइल पर किसी व्यक्ति ने एक व्हाट्सएप वीडियो भेजा। इसमें एक व्यक्ति मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए एक सरकारी स्कूल में पहुंचता है। वहां एक महिला से शिक्षक का नाम और उसके विद्यालय न आने का कारण पूछता है। व्यक्ति शिक्षक के समय पर स्कूल न पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए इसे शिक्षा विभाग की लापरवाही करार देता है। वीडियो देखने के बाद सीईओ रावत ने इसकी जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) एचबी चंद को आदेशित किया। वीडियो बेतालघाट ब्लॉक के एक प्राथमिक स्कूल का था। ऐसे में बेतालघाट के बीईओ को वीडियो में दिखाए गए स्कूल, देरी से आने वाले शिक्षक जैसे बिंदुओं की जांच को कहा गया। बीईओ ने मामले की जांच पूरी कर रिपोर्ट डीईओ बेसिक चंद को भेजी है। डीईओ बेसिक ने बताया कि संबंधित अध्यापक को बुधवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। देरी से स्कूल आने समेत विभागीय आदेशों की अवमानना जैसे कई सवालों का जवाब पेश करने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments