Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमाली की बेटी पीएम मोदी के साथ करेगी योग, चयन होने पर...

माली की बेटी पीएम मोदी के साथ करेगी योग, चयन होने पर पढ़िए क्या बोली 11 साल की दीपा

उत्तराखंड की बेटी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ योग करेगी। 11 साल की दीपा के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर की है। दीपा अपने प्रशिक्षक कंचन रावत के साथ दिल्ली रवाना हो गई हैं।
महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल में माली के पद पर कार्यरत किशन गिरि की बेटी दीपा गिरि का चयन अंडर-14 राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के लिए हुआ है। योग दिवस पर 21 जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में योग कार्यक्रम होगा।
तल्लीताल के कृष्णापुर क्षेत्र निवासी दीपा गिरि (11) अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कालेज में छठी कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि वह नौ साल की उम्र से योग कर रही हैं। भविष्य में योग के क्षेत्र में ही करिअर बनाना चाहती हैं। दीपा ने जीजीआईसी धौलाखेड़ा हल्द्वानी में एनसीईआरटी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में जगह बनाई। राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली में यह ओलंपियाड होना है जिसमें पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे। दीपा ने बताया कि जब मुझे पता चला कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी पहुंच रहे है तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मैं बहुत खुश हूं। दीपा की इस उपलब्धि पर सावित्री दुग्ताल, कंचन रावत के साथ ही दीपा के पूर्व स्कूल छावनी प्राथमिक पाठशाला की प्रधानाध्यापिका हेमा कांडपाल, मनोज मैठाणी आदि ने खुशी व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments