Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधमहिला की चेन लूटने वालों पर मुकदमा

महिला की चेन लूटने वालों पर मुकदमा

बंजारावाला में राह चलते बाइक सवार बजुर्ग महिला की चेन लूट ले गए। घटना के वक्त महिला अपनी बेटी संग पैदल जा रही थी। इसे लेकर महिला ने पहले कंट्रोल रूम को सूचना दी। अगले दिन पटेलनगर थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गहण लैंसडौन निवासी आशा देबी डोबरियाल का बेटा और बेटी दून में रहते हैं। गुरुवार को वह अपने बेटी के साथ बंजारावाला स्थित उसके घर जा रही थीं। घरोंदा एंक्लेव के पास अचानक बाइक सवार युवक में पीछे बैठे युवक ने झपाटा मारा और उनकी चेन छीन ले गया। इसे लेकर साथ चल रही बेटी मीनाक्षी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। पुलिस ने आसपास चेकिंग भी की। लुटेरे नहीं मिले। 17 जून को महिला की तरफ से पटेलनगर थाने में तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। महिला के पुत्र कुलदीप ने बताया कि उनकी माता पैतृक गांव गहण, लैंसडौन में रहती हैं। घटना से चार दिन पहले ही वह दून आई थीं। चेन लूट की इस घटना के बाद से बुजुर्ग महिला सदमे में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments