Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डतकनीकी जानकारी न होने के कारण धूल फांक रही है दूरबीन

तकनीकी जानकारी न होने के कारण धूल फांक रही है दूरबीन

नैनीताल। अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को खगोल विज्ञान की जानकारी देने के उद्देश्य से मंगाई गई दूरबीन काफी समय से धूल फांक रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि कॉलेज में दूरबीन का संचालन किसी को नहीं आता है। तकनीकी जानकारी न होने का खामियाजा छात्राओं को उठाना पड़ रहा है। प्रधानाचार्या ने डीएम को पत्र भेजकर इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी को कई महीने पहले सर्व शिक्षा अभियान के तहत करीब 80,000 रुपये की दूरबीन उपलब्ध कराई गई थी। इसका उद्देश्य छात्राओं को खगोल विज्ञान का ज्ञान देना था। कॉलेज में दूरबीन तो आ गई लेकिन उसे चलाना किसी को नहीं आता। प्रधानाचार्या सावित्री दुग्ताल ने बताया कि दूरबीन के संचालन के लिए डीएम को पत्र भेजकर एरीज से तकनीकी सहायक उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि छात्राओं को खगोल विज्ञान की जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments