Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएडीएम के आदेश के बाद भोलानाथ गार्डन

एडीएम के आदेश के बाद भोलानाथ गार्डन

हल्द्वानी। नगर निगम ने भोलानाथ गार्डन में खाली पड़ी नजूल की पांच बीघा जमीन को कब्जे में ले लिया है। वहां किए गए पक्के अतिक्रमण को भी ढहा दिया है। साथ ही नजूल की जमीन पर खड़े किए गए चार ठेलों को तोड़ दिया। यहां दोबारा अतिक्रमण न हो इसलिए निगम ने चारों ओर से खाई खोकर चहारदीवारी बनानी शुरू कर दी है। भोलानाथ गार्डन में कालाढूंगी रोड के पास नजूल की पांच बीघा जमीन है। यहां वाहन और ठेले खड़े किए जाते हैं। पूर्व में इस जमीन पर कब्जा लेने के लिए नगर निगम ने कब्जाधारक सुरेश चंद्र को नोटिस भेजा था। उस नोटिस को उन्होंने सिविल जज के न्यायालय में चुनौती दी और नगर निगम की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। न्यायालय ने इस भूमि को नजूल मानते हुए नगर निगम की ओर से की गई कार्रवाई पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया।
इसके बाद नगर निगम ने डीएम धीराज गर्ब्याल को पत्र लिखकर इस जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की थी।
डीएम के आदेश पर बुधवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन को इस भूमि पर कब्जा लेने के लिए भेजा। सहायक नगर आयुक्त नगर निगम की टीम के साथ भोलानाथ गार्डन पहुंचे। उन्होंने वहां खड़े वाहनों को खाली करने के लिए लोगों को आधा घंटा दिया। इसके बाद निगम की टीम ने पांच बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। टीम ने जेसीबी से तारबाड़ और दीवार को ढहा दिया। साथ वहां खड़े चार ठेलों को नहीं हटाये जाने पर उन्हें तोड़ दिया गया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि नगर निगम ने इस जमीन पर चहारदीवारी बनानी शुरू कर दी है। यहां निगम के वाहनों की पार्किंग की जाएगी। इस जमीन के पास ही स्थित नजूल भूमि पर किसी ने चहारदीवारी बना दी थी, उसे भी कब्जे में ले लिया गया है। कार्रवाई के दौरान कर अधीक्षक महेश पाठक, एई नवल नौटियाल, सफाई निरीक्षक चतर सिंह आदि मौजूद रहे।
नजूल जमीन पर सत्ताधारी नेता ने किया था कब्जा!
हल्द्वानी। नगर निगम की टीम जब भोलानाथ गार्डन में कब्जा हटाने गई तो वहां एक सत्ताधारी नेता का बोर्ड लगा था। इसमें नेता का नाम और पद भी लिखा था। साथ ही पार्टी का चुनाव चिह्न बना हुआ था। हालांकि अतिक्रमण हटाने के दौरान उस व्यक्ति ने कोई विरोध नहीं किया। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने बताया कि मौके पर एक पार्टी के नेता का बोर्ड और चुनाव चिह्न लगा हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments