Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डछह कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश

छह कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश

हल्द्वानी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने दफ्तर से अनुपस्थित रहने वाले छह कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। नगर आयुक्त को शिकायत मिली थी कि कई कर्मचारी सुबह बायोमैट्रिक उपस्थिति देने के बाद दिनभर गायब रहते हैं और शाम को दोबारा उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। नगर आयुक्त ने बीते बृहस्पतिवार को आदेश जारी किए कि कर्मचारी सुबह और शाम के अलावा अपराह्न तीन बजे भी बायोमैट्रिक उपस्थिति देंगे। उसी दिन कार्यालय अधीक्षक ने अपराह्न तीन बजे कर्मचारियों की उपस्थिति जांची तो छह कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। मंगलवार को कार्यालय अधीक्षक ने कर्मचारियों की उपस्थिति की रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए छह कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने और साथ ही स्पष्टीकरण देने के आदेश जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments