Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तराखण्डबच्चों के परीक्षा में फेल होने के कारण तलाशें अधिकारी:रावत

बच्चों के परीक्षा में फेल होने के कारण तलाशें अधिकारी:रावत

नैनीताल। आयुक्त दीपक रावत ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो बच्चे परीक्षा में सफल नहीं हो पा रहे हैं उन बच्चों की मॉनिटरिंग करें कि वह किन कारणों से सफल नहीं हो रहे हैं। शुक्रवार को आयुक्त रावत कमिश्नरी में शिक्षाधिकारियों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा के कार्यों की प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।
आयुक्त को बताया गया कि वर्ष 2022 में हाईस्कूल में बागेश्वर जिला 87.5 फीसदी एवं इंटर में 80.25 प्रतिशत लेकर प्रथम स्थान पर रहा। आयुक्त ने निर्देश दिए कि जहां पर बच्चों को वर्चुअल के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है, उन विद्यालयों का परीक्षाफल कितने प्रतिशत रहा। आगामी समीक्षा में प्रजेंटेशन में इसका भी उल्लेख करें। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही 759 सहायक अध्यापक एलटी स्नातक की नियुक्त प्रस्तावित है, जिनके आने से शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाएगा। बैठक में इस अपर निदेशक (बेसिक शिक्षा) लीलाधर व्यास एवं अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) अजय कुमार नौटियाल मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments