Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधबोरे में बंद नाले में मिला महिला का शव

बोरे में बंद नाले में मिला महिला का शव

हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी में सुबह बोरे में बंद एक महिला का शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। महिला का शव बोरे में बंद कर नाले में डाला गया था। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के गले पर निशान होने को लेकर इसे प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं अभी महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। 

पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है। गले पर निशान होने के चलते इसे गला घोंटकर हत्या करने का मामला जा रहा है। इसके अलावा महिला के शरीर पर अन्य किसी प्रकार के निशान नहीं पाये गए। फिलहाल पुलिस अभी महिला की शिनाख्त करने में जुटी है।

सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे नाले में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद किया। महिला हुलिए से मिडिल क्लास फैमिली की लग रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments