Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडखो-खो में बागेश्वर विजेता, गरुड़ की टीम रही उपविजेता

खो-खो में बागेश्वर विजेता, गरुड़ की टीम रही उपविजेता

बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी राइंका में जिला स्तरीय खो-खो और बाक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में जिले की छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन खेली गई अंडर-14 आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में बागेश्वर जोन की टीम विजेता और गरुड़ जोन की टीम विजेता रही। विजेता और उपविजेता टीमों को समापन दिवस पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में बागेश्वर, कांडा, गरुड़, कपकोट, बनलेख और बैसानी जोन की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीईओ गजेंद्र सिंह सौन ने की। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, उद्योगपति नरेंद्र खेतवाल और वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा ने संयुक्त रूप से किया। विधायक ने स्कूल के खेल मैदान का समतलीकरण कराने और सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। वहां पर जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, गोपाल मेहता, संजय मसीह, अंजू कालाकोटी, गिरीश रावत, गोपाल भंडारी, हेमलता लोहनी, दीक्षा दानू आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments