Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसीएम योगी आदित्यनाथ से मिले मसाल गांव के ग्रामीण, दिया मंदिर के...

सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले मसाल गांव के ग्रामीण, दिया मंदिर के शिलान्यास का निमंत्रण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन्मस्थली मसालगांव के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से मिला। ग्रामीणों ने उन्हें साल गांव में मां भगवती चंद्रबदनी मंदिर के शिलान्यास करने का निमंत्रण दिया। योगी आदित्यनाथ के पिता स्व आनंद सिंह बिष्ट 70 के दशक में अपर यमुना वन प्रभाग के मसाल गांव क्षेत्र में वन दरोगा पद पर कार्यरत थे। वे माल गांव के पास वन विभाग की चौकी में सपरिवार रहते थे, इसी दौरान योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ था। योगी आदित्यनाथ ने शिष्टमंडल से बड़ी उत्सुकता के साथ क्षेत्र के बारे में विस्तृत बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, सड़कों, स्वस्थ्य, पलायन व खेती बाड़ी विषय पर चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को शिलान्यास कार्यक्रम में आने का भरोसा भी दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments