Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहैलो… नैनीताल में बर्फ गिरी क्या

हैलो… नैनीताल में बर्फ गिरी क्या

नैनीताल। क्रिसमस व वर्षांत के बेहतर पर्यटक सीजन के बाद से नगर में पर्यटक सीजन लगभग ठप है। द्वितीय शनिवार, रविवार के साथ ही सप्ताहांत पर सीमित पर्यटक नजर आ रहे हैं, लेकिन अन्य समय पर्यटन गतिविधियों पर विराम सा है। पर्यटन कारोबारी बर्फबारी को लेकर आशान्वित हैं। उनका कहना है कि बर्फबारी को लेकर विभिन्न स्थानों से पर्यटकों के फोन आ रहे हैं। 15 दिसंबर के बाद से पूरे जनवरी माह का समय नैनीताल व आसपास के स्थलों में बर्फबारी के लिए मशहूर है। लेकिन इस बार अब तक बर्फबारी ने निराश किया है। केवल 13 जनवरी को चीना पीक की पहाड़ी में हल्की बर्फबारी हुई।
जोशीमठ में आई आपदा से प्रदेश के पर्यटन पर प्रभाव पड़ा है। अगर बर्फबारी होती है तो निश्चित तौर पर यहां पर्यटक आएंगे। – दिग्विजय बिष्ट अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
क्षेत्र के पर्यटन कारोबारियों को बर्फबारी का इंतजार है, पर्यटकों के भी इस बारे में फोन आ रहे हैं। – त्रिभुवन फर्त्याल अध्यक्ष होटल रिजार्ट्स एंड होम स्टे मंगोली नैनीताल
इस बार मौसम बेवफा हो गया है। कई बार बर्फबारी के हालात बने लेकिन फिर मौसम बदल गया। यदि कुदरत मेहरबान हो जाए तो क्षेत्र के पर्यटन को पंख लग सकते हैं- हारुन खान, पम्मी होटल एवं ट्रेवल्स स्वामी
नगर तथा समीपवर्ती क्षेत्र के होटल कारोबारी समेत होटल कारोबारियों को बर्फबारी का इंतजार है। होटल में बर्फबारी के लिए पर्यटकों की ओर से पूछताछ भी जी जा रही है। – राजकुमार गुप्ता होटल व्यवसायी नैनीताल

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments