Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल: जीपीपी कन्या इंटर कालेज की छात्रा कोमल ने जीता गोल्ड

नैनीताल: जीपीपी कन्या इंटर कालेज की छात्रा कोमल ने जीता गोल्ड

रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रामनगर जीपीपी कन्या इंटर कालेज की छात्रा कोमल चौहान ने फाइनल जीतकर गोल्ड अपने नाम किया। गोल्ड जीतने पर काॅलेज प्रशासन ने हर्ष जताया है। उत्तराखंड बॉक्सिंग एकेडमी के अध्यक्ष एवं कोच नंदन सिंह नेगी ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ बॉक्सिंग चैंपियनशिप अंडर 14, 17, 21 बालक-बालिका वर्ग का आयोजन देहरादून में 12 से 15 फरवरी तक हुआ। इसमें जीपीपी कन्या इंटर कॉलेज रामनगर की कोमल चौहान ने नैनीताल जिले से अंडर 17 आयु वर्ग के 50-52 भार वर्ग में खेलते हुए फाइनल में हरिद्वार की श्रद्धा जायसवाल को पहले राउंड में आरएससी देकर पराजित कर गोल्ड जीता। कोमल की इस जीत पर कोच नेगी, डीसी भट्ट, जीएस खोलिया, जीपीपी इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल सरिता शर्मा, सिद्धांत, पवन, पंकज, नेहा आदि ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments