Wednesday, November 4, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधसट्टे की खाईबाड़ी करता युवक गिरफ्तार

सट्टे की खाईबाड़ी करता युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके कब्जे से नगदी भी बरामद हुई है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया पुलिस टीम बीते गुरुवारर रात इन्द्रानगर बडी लाइन होते हुए रजा गेट के पास पहुंचे तो मुखविर खास द्वारा आकर सूचना दी कि एक व्यक्ति शनिबाजार रोड पर इन्द्रानगर रेलवे फाटक की तरफ जाने वाले रास्ते पर सट्टे की खाई बाडी कर रहा है। इसी बीच पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो फिरासत अली निवासी इन्द्रानगर रेलवे फाटक के पास वार्ड नम्बर 21 थाना वनभूलपुरा हल्द्वानी पकड़ा गया । जामा तलाशी लेने पर उसके हाथ मे एक गत्ता, सट्टा पर्ची, पैन जिसमे पर्ची का पहला अंक 10-20 व आखिरी अंक 20-100 लिखा था मिला और जेब में 1020 रुपये की नगदी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments