Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचंडीगढ़ ने केरल को हराया

चंडीगढ़ ने केरल को हराया

हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सीनियर महिला फुटबाल चैंपियनशिप के 11वें दिन बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ और केरल के बीच मुकाबला हुआ जिसमें चंडीगढ़ ने केरल को 3-0 से हराकर जीत दर्ज कर ली। उत्तराखंड फुटबाल एसोसिएशन की ओर से गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मैच के पहले हाफ के 14वें मिनट संतोष कुमारी ने अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। मैच के 42वें मिनट में चंडीगढ़ की रितु ने दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। पहले हाफ तक काफी कोशिश के बाद भी केरल की टीम आगे नहीं निकल पाई। वहीं पहले हाफ के बाद नए जोश के साथ मैदान में उतरीं दोनों टीमें जीत के लिए एक-दूसरे के सामने थीं। चंडीगढ़ की टीम केरल के खिलाड़ियों पर हावी रही। मैच के 85वें मिनट में केरल पर दबाव बनाते हुए चंडीगढ़ की दिशा ने एक गोल किया और तीन-शून्य से जीत हासिल कर ली।
निर्णायक मंडल में मयंक पांडे, संजय रे, रितुनाथ गगोई और रोहित शामिल रहे। मैच कमिश्नर मोहम्मद सलीम पठान और मैच एसेसर राजेश रहे। आयोजक सचिव आरिफ अली ने बताया कि शुक्रवार को अवकाश के चलते अगला खेल शनिवार को सुबह नौ बजे से महाराष्ट्र और चंडीगढ़ के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच शाम तीन बजे से मिजोरम और केरल के बीच होगा। इस मौके पर पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली, निधि विंजोला, नीरज पांडे, दिनेश कुमार सिंह, जीवन सिंह बिष्ट, दलवीर सिंह, पीतांबर भट्ट, अनिल और तनवीर अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments