Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल में पर्वतारोहण प्रशिक्षण शुरू

नैनीताल में पर्वतारोहण प्रशिक्षण शुरू

नैनीताल। भारतीय सेना और सीएलएडब्लू-क्लॉ की संयुक्त पहल पर नैनीताल माउंटेनियरिंग क्लब के सहयोग से नगर के बारापत्थर क्षेत्र में सोल ऑफ स्टील-हिमालयन चैलेंज-2023 शुरू हो गया है। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को रॉक क्लाइंबिंग के गुर बताए गए। प्रशिक्षण टीम के मुखिया मेजर विवेक जैकब (सेवानिवृत्त) ने बताया कि संस्था पर्वतारोहण, वाटर एक्पटीशन समेत स्काई डाइविंग के क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्य और गतिविधि कर रही है। 27 आवेदकों को क्लॉ ग्लोबल और भारतीय सेना की संयुक्त टीम प्रशिक्षित करेगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य रॉक क्राफ्ट, आइस क्राफ्ट और स्नो क्राफ्ट में प्रशिक्षित पुरुष व महिलाओं को निजी स्तर पर स्वावलंबी बनना है। इसके साथ ही वह आत्मरक्षा, आपदा राहत समेत आपातकालीन चिकित्सा कौशल में निपुण हो सकेंगे। मेजर अरुण अंबती ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को दस सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस मौके पर विकास ढाका, कर्नल कौशल कश्यप, पद्मश्री अनूप साह, खुशाल सिंह, राजेश साह, योगेश साह, तारा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments