Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनशा मुक्ति केंद्र में दून के युवक की मौत, घर के बाहर...

नशा मुक्ति केंद्र में दून के युवक की मौत, घर के बाहर छोड़ा शव, आक्रोशित परिजनों का हंगामा

देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र में आज मंगलवार को एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक देहरादून का ही रहने वाला था। केंद्र संचालक शव घर के बाहर शव छोड़ गए।
आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा
युवक का शव घर के बाद देखने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा किया। इस दौरान स्थानीय लोग भी वहां एकत्रित हो गए। लोग सड़क जाम करन की जिद पर अड़े हैं। वहीं, मौके पर शव उठाने पहुंची एंबुलेंस को भी लोगों ने लौटा दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
परिजनों ने लगाया मारपीट और हत्या का आरोप
बताया जा रहा है कि टर्नर रोड निवासी देवानंद के बेटे सिद्धू को 22 मार्च को चंद्रबनी स्थित आराध्या फाउंडेशन नाम के केंद्र में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने केंद्र संचालकों पर उनके बेटे से मारपीट कर हत्या का अरोप लगाया। नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत का मामला सामने आया है। मौके पर पुलिस भेजी गई है। मामले में जांच की जा रही है। – सरिता दोबाल, एसपी सिटी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments