Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनेता प्रतिपक्ष आर्य ने किया एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

नेता प्रतिपक्ष आर्य ने किया एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान हर कक्ष में जाकर बच्चों से बातचीत की। इस दौरान भवन पर्याप्त नहीं होने की समस्या सामने आई। नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा एकलव्य आवासीय विद्यालय के स्थाई भवन के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्कूल को वाहन उपलब्ध कराने के लिए हंस फाउंडेशन संचालक से मोबाइल पर वार्ता की। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भौना बिराहा रोड स्थित किराए के भवन में चल रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय पहुंचे।
आर्य ने विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या पूनम बिष्ट से विद्यालय की प्रगति की जानकारी ली। आर्य ने प्रत्येक कक्षा में जाकर बच्चों से बातचीत की। आर्य ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कुछ समस्याएं सामने आई हैं, उन्हें दूर करने की पूरी कोशिश की जाएगी। इसके उसके बाद आर्य ने चीनी मिल अतिथि गृह में मिल श्रमिकों की समस्याएं सुनीं। कहा कि गन्ना मंत्री के समक्ष मृतक आश्रितों की समस्या को रखकर हल कराया जाएगा। आर्य ने पूर्व प्रधान पंकज सोनी के बेटे राहुल के निधन पर उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके साथ किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी, पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, राजकुमार, सत्यवान गर्ग, पवन शर्मा, मंडी समिति अध्यक्ष रामचंदर, महीपाल यादव, रेशम यादव आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments