Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकल हरिद्वार आएंगे राहुल गांधी, गंगा आरती में लेंगे भाग, किसानों से...

कल हरिद्वार आएंगे राहुल गांधी, गंगा आरती में लेंगे भाग, किसानों से करेंगे वर्चुअल संवाद

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी प्रचार के लिए पांच फरवरी को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हरिद्वार आएंगे। इस दौरान वह किच्छा के किसानों के साथ वर्चुअल संवाद करने के साथ ही राज्य के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से भी जुड़ेंगे। वह गंगा आरती में भी भाग लेंगे। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से उनका कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि राहुल गांधी का कार्यक्रम सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लाइव देखा जाएगा। इसमें लोग उनसे सवाल-जवाब भी कर सकेंगे। मुख्य कार्यक्रम हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र स्थित नेहरू युवा केंद्र में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा इसी दिन शाम को राहुल गांधी गंगा आरती में भी भाग लेंगे। जोशी ने बताया कि जिला प्रशासन से रोड शो के लिए भी अनुमति मांगी गई है। यदि अनुमति मिल जाती है तो वर्चुअल सभा के बाद एक रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा।

इधर, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी लगातार उत्तराखंड के मुद्दों के साथ उनके समाधान की बात करते रहे हैं। उनका यह दौरा भी निश्चित तौर पर मुद्दों के समाधान की दिशा में बड़ा कदम होगा। इससे पहले बीते वर्ष 16 दिसंबर को राहुल देहरादून आए थे, जहां उन्होंने परेड ग्राउंड में एक रैली को संबोधित किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments