Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डइंडिगो कर्मी ने जहर खाकर दी जान, चोरपुलिया में पेड़ के नीचे...

इंडिगो कर्मी ने जहर खाकर दी जान, चोरपुलिया में पेड़ के नीचे चबूतरे के पास पड़ा मिला शव

एयरपोर्ट पर कार्यरत एक इंडिगो कर्मी ने चोरपुलिया (जौलीग्रांट) में जहर खाकर जान दे दी। शव के पास सल्फास का एक पैकेट और फसलों पर छिड़कने वाला कीटनाशक का पैकेट व मृतक का बैग मिला है। मौके से कोई सोसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक की पहचान नाम हरसिमरन (27) हरविंदर निवासी झबरवाला, डोईवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। सुबह बाजार खुला तो दुकानदार मस्तराम नोटियाल ने सभासद राजेश भट्ट को फ़ोन कर घटना की जानकारी दी। सभासद ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर काफी संख्या में मृतक के परिजन पहुंचे। परिजनों ने कहा कि मृतक अविवाहित था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments