Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डविधायक प्रतिनिधि ने कराया वाटर कूलर की टंकी को दुरुस्त

विधायक प्रतिनिधि ने कराया वाटर कूलर की टंकी को दुरुस्त

बागेश्वर। अमर उजाला की खबर का हमेशा की तरह एक बार फिर असर हुआ है। बागनाथ वार्ड में लगे वाटर कूलर की टंकी को विधायक प्रतिनिधि ने दुरुस्त करा दिया है। टंकी से लंबे समय से रिसाव होने के कारण पेयजल बर्बाद हो रहा था। हालांकि नगर पालिका ने इस मामले की कोई सुध नहीं ली। इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।डाकखाने के पास नगर पालिका ने करीब सात वर्ष पहले वाटर कूलर लगाया था। वाटर कूलर की टंकी से एक महीने से भी अधिक समय से रिसाव हो रहा था। टंकी का ढक्कन और बॉल खराब थी। टंकी भरने के बाद पानी गिरकर बर्बाद हो रहा था। पेयजल किल्लत वाले बागेश्वर नगर में पानी की बर्बादी पर कई सवाल उठ रहे थे। स्थानीय व्यापारियों ने कई बार नगर पालिका से शिकायत की थी लेकिन पालिका ने कोई सुध नहीं ली। बृहस्पतिवार के अंक में नगर में नहीं थम रही पानी की बर्बादी शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद विधायक प्रतिनिधि मनोज ओली ने इसका संज्ञान लिया और टंकी की मरम्मत कराकर इसे दुरुस्त कराया। हालांकि वाटर कूलर की मशीन खराब होने के कारण अब भी लोगों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। विधायक प्रतिनिधि ने कहा है कि वह जल्द ही मशीन की मरम्मत कराकर शीतल जल उपलब्ध कराएंगे।
मालरोड में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की हुई मरम्मत
बागेश्वर। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर के मालरोड में बर्बाद हो रहे पेयजल की समस्या को जल संस्थान ने दूर कर दिया है। विभाग के कर्मचारियों ने दोनों स्थानों पर पाइप लाइन की मरम्मत कर रिसाव को बंद कर दिया है। पेयजल लाइन की मरम्मत होने पर राहगीरों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। मालरोड में पेट्रोल पंप और उल्का मंदिर के पास दो स्थानों पर पाइपलाइन टूटने से पानी सड़क पर बह रहा था। सुबह के समय डाकखाने के पास से पेट्रोल पंत तक सड़क में पानी जमा हो रहा था। इस कारण आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।11 अप्रैल के अंक में नगर की सड़कों और नालियों पर बहकर बर्बाद हो रहा है पेयजल शीर्षक से इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद विभाग हरकत में आया और बृहस्पतिवार को पाइप लाइन की मरम्मत कराई। जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि पाइपलाइन पुरानी होने से कई बार क्षतिग्रस्त हो रही है। नगर में टूटी पाइपलाइन की मरम्मत करा दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments