Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमदन कौशिक ने घर-घर जाकर मांगे वोट

मदन कौशिक ने घर-घर जाकर मांगे वोट

उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र वार्ड नंबर एक की भारत माता पुरम कालोनी सहित कई आश्रमों में पार्षद अनिल मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष व प्रत्याशी मदन कौशिक ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा निरंतर राष्ट्रीय एवं विकास की बात को लेकर देश की सेवा कर रही है और जिस प्रकार सभी साधु संत, युवा, बुजुर्ग, मातृ शक्ति का साथ भाजपा को मिल रहा है। भाजपा हरिद्वार सहित उत्तराखंड की सभी सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगी। इस अवसर पर पार्षद अनिल मिश्रा ने कहा कि जनता राष्ट्रवाद को जान चुकी है। इसलिए सभी लोग राष्ट्रवाद की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा व मोदी के विकास के मॉडल पर चल पड़ी है। उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल व कालेज निर्माण होने से लोगों की सालों पुरानी मांगे पूरी हो गई है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग, भोला शर्मा, अनिल पुरी, विदित शर्मा, गौरव सचदेवा, बलकेश राजौरिया, तरुण नैय्यर, मुकेश पुरी, अर्चित चौहान, रवि चौहान आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments