Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीतालवासी बोले- हैप्पी बर्थडे राजभवन

नैनीतालवासी बोले- हैप्पी बर्थडे राजभवन

नैनीताल। नैनीताल जन्मोत्सव समिति व स्थानीय ताल चैनल की संयुक्त पहल पर बृहस्पतिवार को नगर के पाषाण देवी मंदिर के पास स्थित केक प्वाइंट में केक काटकर राजभवन का 126वां जन्मदिवस मनाया। कार्यक्रम में जन्मदिन की शुरुआत करने वाले स्व.दीपक बिष्ट दीपू को याद किया गया। ठंडी सड़क स्थित केक प्वाइंट में हुए कार्यक्रम में इतिहासकार प्रो. अजय रावत ने बताया कि राजभवन की नींव 23 अप्रैल 1897 को रखी गई। पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी ने कहा कि यह राजभवन लंदन के बकिंघम पैलेस नहीं बल्कि स्काटलैंड में बनाए बालमोरल पैलेस की प्रतिकृति है।
उन्होंने कहा कि राजभवन के झंडीधार में स्थित तरणताल को भी स्कूली विद्यार्थियों के लिए खोल दिया जाए तो विद्यार्थी जलक्रीड़ा में बेहतर कर सकते हैं। आयोजक ताल चैनल के स्वामी मारुति साह ने अतिथियों का स्वागत किया। दीपक बिष्ट की पत्नी शालिनी बिष्ट ने केक काटकर राजभवन का जन्मदिन मनाया। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। इस मौके पर डॉ.नीलम जोशी, सुनील बोरा, विशाल कुमार, लक्ष्मी, योगिता समेत भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments