Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डइंतजार होगा खत्म...आयोग की सात परीक्षाओं के नतीजे इसी माह होंगे जारी,...

इंतजार होगा खत्म…आयोग की सात परीक्षाओं के नतीजे इसी माह होंगे जारी, संशोधित कैलेंडर भी जारी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की सात परीक्षाओं के नतीजे इसी माह जारी होंगे। सोमवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बैठक कर यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि कनिष्ठ सहायक परीक्षा का परिणाम मई के पहले सप्ताह में, फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में, पुलिस कांस्टेबल का अंतिम चयन परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में जारी होंगे।
इसके अलावा परिवहन विभाग में आरआई टेक्निकल भर्ती का परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में, पटवारी-लेखपाल भर्ती का अंतिम चयन परिणाम मई के अंतिम सप्ताह में, पीसीएस-जे प्री परीक्षा का परिणाम मई के अंतिम सप्ताह में और लोवर पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम भी मई के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बंदीरक्षक भर्ती का परिणाम जून में जारी होगा। पीसीएस मुख्य परीक्षा, सहायक कुलसचिव परीक्षा का मूल्यांकन चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments