Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबच्चों की अश्लील वीडियो शेयर करने वाले पर मुकदमा

बच्चों की अश्लील वीडियो शेयर करने वाले पर मुकदमा

बच्चों की अश्लील वीडियो शेयर करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। केंद्र की साइबर टिप लाइन पोर्टल की निगरानी में यह मामला आने के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। शहर कोतवाली में एसएसआई प्रदीप रावत की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र के साइबर टिप लाइन पोर्टल के माध्यम से सोशल मीडिया वेबसाइटों, पोर्टलों आदि पर बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड और शेयर करने वालों की निगरानी की जाती है।
इनकी जांच एसटीएफ की ओर से की जाती है। कोतवाली क्षेत्र का एक मामला संज्ञान में आने के बाद रिपोर्ट कोतवाली पुलिस को भेजी गई थी। पता चला था कि यह वीडियो अहमदुल्ला खान निवासी नया नगर, पक्की गली के मोबाइल से शेयर किया गया है। इसमें सिम भी अहमदुल्ला के नाम पर ही था। अहमदुल्ला के खिलाफ कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि इस साल चाइल्ड पोर्नोग्राफी का यह चौथा मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments