Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसाइबर ठगों ने पूर्व सैनिक से ठग लिए 82 हजार रुपये

साइबर ठगों ने पूर्व सैनिक से ठग लिए 82 हजार रुपये

इंटरनेट बैंकिंग में मदद करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने पूर्व सैनिक से 82 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने डालनवाला थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक मदन मोहन नेगी निवासी संजय कॉलोनी ने अपनी शिकायत में बताया कि गत 28 नवंबर को उनके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले ने इंटरनेट बैंकिंग चलाने में मदद करने की बात की थी। इसके बाद उसने बैंकिंग से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी उनसे ले ली और अपने खातों में 82 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। मोहन ने साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत की थी। लेकिन, मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। अब पुलिस मुख्यालय के हस्तक्षेप पर डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments