Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डधाद ने शुरू किया स्कूल में पुस्तकालय

धाद ने शुरू किया स्कूल में पुस्तकालय

राजकीय आदर्श विद्यालय गंगा भोगपुर में धाद सामाजिक संस्था के सहयोग से पुस्तकालय की शुरुआत की गई है। इससे विद्यालय के छात्रों को पढ़ाई में सुविधा होगी।
विद्यालय के शिक्षक डा. अतुल बमराड़ा ने बताया कि धाद संस्था ने उत्तराखंड की संस्कृति को बचाने के साथ सरकारी विद्यालयों में उचित शैक्षणिक माहौल बनाने हेतु एक कक्षा कोना की मुहिम चलाई है। विद्यालय में यह कोना स्थापित करने के लिए उन्होंने धाद संस्था के संयोजक गणेश उनियाल से संपर्क किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा.मीरा रतूड़ी के सहयोग से उनके पति विनय रतूड़ी की स्मृति में यह कोना विद्यालय में शुरू हो पाया। बताया कि इस पुस्तकालय के बनने से विद्यालय में प्रति माह बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध हो पाएगी, जिससे केंद्र सरकार के निपुण मिशन एवं हंड्रेड डेज रीडिंग कैंपेन को भी एक स्फूर्ति मिलेगी। मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी पोखरियाल, आशा बिष्ट, धनेश्वरी रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments