Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डधर्मनगर में संतों में दिखा मतदान के प्रति उत्साह

धर्मनगर में संतों में दिखा मतदान के प्रति उत्साह

हरिद्वार नगर सीट पर संतों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। जगदगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम ने हरिराम इंटर कालेज में बनाए गए बूथ में मतदान किया। जूना आखाड़ा पीठाधीश्वार आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी ने भी इसी बूथ पर मतदान किया। निरंजनीपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने अखाड़े के संतों के साथ अपन मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद जगदगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि राज्य में योग्य सरकार बनाने के लिए सभी को मतदान में भाग लेना चाहिए। संत भी आश्रमों से बाहर निकलकर मतदान कर रहे हैं। आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम संत सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हैं। सशक्त भारत के लिए मतदान करके अच्छे योग्य व्यक्ति का चनय किया जाना चाहिए। यह अधिकार भारत का संविधान देश के नागरिकों को देता है। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मतदान करना चाहिए। जूना अखाड़े के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी ने मतदान के बाद कहा कि उत्तराखंड में पलायन को रोकने और विकास को लेकर उन्होंने मतदान किया। उधर, सप्तऋषि चुंगी के निकट बने पोलिंग बूथ में गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या, शैलदीदी आदि ने विधानसभा चुनाव में अपने मौलिक मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने राष्ट्रहित में मजबूत सरकार के लिए मतदान हेतु अपना वोटिंग अधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया। डॉ. पण्ड्या ने कहा कि सशक्त व समर्थ राष्ट्र के लिए हर किसी को अपना मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। डॉ. पण्ड्या ने कहा कि भारत के नागरिकों को जागरूक होने की जरूरत है, जिससे तंत्र अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। डॉ. पण्ड्या ने युवाओं को अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करने एवं चुनावी माहौल में अपने विवेक के अनुसार कार्य करने की अपील की। शांतिकुंज के व्यवस्थापक महेंद्र शर्मा, शिवप्रसाद मिश्र सहित अंतेवासी कार्यकर्ताओं ने प्रातः से ही मतदान केंद्र पहुंच कर अपना मताधिकार का प्रयोग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments