Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरामनगर में 4 दिनों में 30 प्रतिशत बढ़ा पर्यटन कारोबार

रामनगर में 4 दिनों में 30 प्रतिशत बढ़ा पर्यटन कारोबार

कोरोना की तीसरी लहर का असर कम होने और राज्य में विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया संपन्न होते ही रामनगर में पर्यटन कारोबार तेजी से बढ़ने लगा है। बीते चार दिनों में भी कारोबार में करीब 30 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
जनवरी की शुरुआत में कोरोना की तीसरी लहर शुरू होते ही यहां पर्यटन कारोबार तेजी से गिरा था। इसके बाद चुनाव की वजह से सीमाओं पर सख्ती की गई। इससे भी पर्यटन की आवाजाही प्रभावित हुई। ऐसे में पर्यटन कारोबार 80 फीसदी तक कम हो गया था। अब धीरे-धीरे रामनगर में रौनक लौटने लगी है। यहां कॉर्बेट के आस-पास ढाई सौ रिजॉर्ट व होटल हैं। रिजॉर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान सिंह ने बताया कि कोरोना की वजह से पर्यटन कारोबारियों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। बीते दिनों कोरोना की तीसरी लहर और चुनाव संबंधी सख्ती की वजह से पर्यटक कॉर्बेट का रूख करने में कतराते रहे। इस वजह से कई रिजॉर्ट्स व होटलों और रेस्टोंरेटों में सन्नाटा रहा। 14 फरवरी को मतदान संपन्न होने के बाद रामनगर में पर्यटकों की चहल कदमी बढ़ गई है। बीते चार दिनों में ही 30 प्रतिशत कारोबार बढ़ा है। यानी मौजूदा समय में 50 प्रतिशत पर्यटन कारोबार हो रहा है।
रामनगर में जाम लगना शुरू
पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ने से रामनगर में जाम की स्थिति पैदा हो गई है। गुरुवार को भवानीगंज, लखनपुर चौक आदि जगहों पर जाम लगा। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखा कर जाम खुलवाया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए विभिन्न जगहों पर पुलिस तैनात की गई है। उन्होंने पर्यटकों व स्थानीय लोगों से सड़क किनारे वाहन नहीं खड़े करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments