Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराजस्थान में पुरानी पेंशन दी है और अब उत्तराखंड में भी देंगे:...

राजस्थान में पुरानी पेंशन दी है और अब उत्तराखंड में भी देंगे: कांग्रेस

सत्ता में आने पर कांग्रेस राजस्थान की सरकार की तर्ज पर पुरानी पेंशन योजना पर आगे बढ़ेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गुरूवार को कर्मचारी-शिक्षकों को आश्वस्त किया कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कर्मचारियों की सभी समस्याओं को प्रमुखता से शामिल किया है। प्रदेश में सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना को राज्य में लागू करने का काम किया जाएगा। दोपहर राजीव भवन में पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (एनओपीआरयूएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत, प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने ने गोदियाल ने मुलाकात की। गोदियाल को गुलदस्ता देकर उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों की 17 साल से लंबित मांग को पूरा किया है। अब उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनने की पूरी संभावना है। इसलिए उत्तराखंड में सरकार बनने पर पुरानी योजना को यहां भी लागू किया जाए। गोदियाल ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन मांग पर कांग्रेस शुरू से गंभीर है। समय आने पर उचित निर्णय किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments