Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तराखंडTehri Accident: घुत्तू के पास खाई में गिरा पिकअप, चालक की मौत,...

Tehri Accident: घुत्तू के पास खाई में गिरा पिकअप, चालक की मौत, SDRF ने घायल को बचाया

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। घुत्तू क्षेत्र के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े चार बजे राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को वाहन के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि पिकअप वाहन (UK 07 CD 0854) गहरी खाई में गिरा हुआ है। वाहन में दो व्यक्ति और एक खच्चर सवार थे। SDRF के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल पूरन सिंह (55 वर्ष), पुत्र रूप चंद्र सिंह, निवासी ग्राम साथियाला पट्टी भिलंग, टिहरी गढ़वाल को खाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

वहीं, वाहन चालक बॉबी (28 वर्ष), पुत्र जगबीर लाल, निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़ की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे में खच्चर की भी जान चली गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments