Friday, November 20, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपर्यटकों पर पड़ेगी महंगाई की मार,नैनी झील में नाव की सवारी 50...

पर्यटकों पर पड़ेगी महंगाई की मार,नैनी झील में नाव की सवारी 50 फीसदी तक होगी महंगी

विश्व प्रसिद्ध नैनी झील में नाव की सवारी करना भी अब महंगा होने जा रहा है। नगर पालिका नैनीताल व नाव संचालकों के बीच किराया वृद्धि को लेकर प्रस्ताव बनाने का काम शुरू हो गया है। चुनाव आचार संहित हटने के बाद नई दरों को लागू किया जाएगा। फिलहाल मौजूदा किराए में तीस से 50% तक बढ़ा किराया नाव की सवारी के लिए पर्यटकों को देना पड़ सकता है।
बढ़ती महंगाई का हवाला देकर अब नैनी झील में नाव की सवारी भी महंगी होने जा रही है। अब तक नैनी झील में नौकायन के लिए 240 रुपए में पूरा चक्कर व 160 में झील का आधा चक्कर लगाया जाता है। नैनी झील में करीब 312 रोइंग 64 पैंडल वोट हैं। जिनके संचालन से शहर के करीब 800 लोग प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। नाव चालक लंबे समय से नाव के किराए की बढ़ोतरी कि मांग कर रहे थे।
संचालकों की मांग है कि कई सालों से किराया नहीं बढ़ाया गया है। ऐसे में अब किराया सीधे दोगुना किया जाना चाहिए। पर पालिका किराया बढ़ने को तैयार है पर सीधे दरों में दोगुना तक वृद्धि होने की उम्मीद कम है। यदि दोगुना किराया कर दिया तो नैनी झील में एक बार सवारी करने पर करीब पांच सौ रुपए तक का खर्चा आ जाएगा। ऐसे में पालिका करीब 50%तक की वृद्धि की कोशिश में है। दरअसल नाव का किराया बढ़ने से पालिका का टैक्स भी बढ़ेगा।
भीमताल, नौकुचियाताल में भी नौकायन
जिले में भीमताल, सातताल व नौकुचियाला में भी नौकायन होता है। इन स्थानों पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। करीब एक हजार से अधिक लोग सीधे तोर पर इन नावों के संचालन से जुड़े हैं। पर प्रशासन ने नाव की संख्या तय कर रखी है जिस कारण नई नावों का पंजीकरण नहीं होता। नैनी झील में नौकायन के किराए में वृद्धि करने को लेकर प्रस्ताव बनाया जा रहा है। जिसे जल्द ही बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। हम किराया पर्यटकों की सहुलित को देखते हुए तय करेंगे। इससे पालिका की भी आमदनी बढ़ेगी। – सचिन नेगी, नगर पालिकाध्यक्ष नैनीताल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments