Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्कल एक्सप्रेस में महिला चिकित्सक से एक व्‍यक्ति ने अभद्रता, रेलवे पुलिस...

उत्कल एक्सप्रेस में महिला चिकित्सक से एक व्‍यक्ति ने अभद्रता, रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार

ट्रेन में शराब पीकर महिला चिकित्सक के साथ बदसलूकी करने वाले एक व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना जीआरपी देहरादून के प्रभारी निरीक्षक पीएस राणा ने बताया कि मंगलवार रात्रि 10 बजे उत्कल एक्सप्रेस में तैनात आरपीएफ के जवान ने जीआरपी को फोन कर सूचित कि योगनगरी ऋषिकेश आ रही उत्कल एक्सप्रेस के कोच संख्या B4 में एम्स के चिकित्सक सफर कर रहे हैं। पैंट्री कार में सर्विस करने वाला एक व्यक्ति शराब पीकर महिला चिकित्सक के साथ अभद्रता कर रहा है। जिसके बाद जीआरपी की योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन पर तैनात टीम ने ट्रेन के यहां पहुंचते ही कोच में शराब पीकर महिला चिकित्सक से अभद्रता करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम बहादुर सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी बागचीनी थाना मुरैना मध्य प्रदेश बताया। जीआरपी ने मेडिकल के पश्चात 81 पुलिस एक्ट में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments