Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस में चरम पर हार की रार

कांग्रेस में चरम पर हार की रार

एक समय पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी रहे कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने उन पर विधानसभा चुनाव में टिकट के नाम पर बड़ी रकम इकट्ठा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने टिकट के नाम पर लोगों को ठगा है। जब लोगों को टिकट नहीं मिला, तो उनके मैनेजर कुछ लोगों के रुपये वापस करने लगे।
कुछ अब भी चक्कर लगा रहे हैं। रावत ने दावा किया कि रुपये लेने के मामले कुछ दिन बाद सामने आने लगेंगे। रणजीत ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस हरीश रावत की वजह से ही सल्ट, रामनगर व लालकुआं सीट हारी। रणजीत ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि वर्ष 2017 में रावत के कहने पर ही वह रामनगर से चुनाव लड़े।
पांच साल की उनकी मेहनत के बाद रावत ने रामनगर से चुनाव लड़ने की मंशा जता दी। मुझसे कहने लगे कि तुम सल्ट चले जाओ। मैंने कहा कि मैं फुटबॉल नहीं हूं। पहले आपने कहा रामनगर चले जाओ। अब कह रहे हो, सल्ट चले जाओ। साथियों के पार्टी का वास्ता देने की वजह से मैं सल्ट चला गया, पर वह फैसला मेरी सियासी भूल थी। मुझे रामनगर से ही चुनाव लड़ना चाहिए था।
रावत अब आराम करें : रावत ने यह भी कहा कि एक साल पहले उन्होंने कहा था कि हरीश रावत की मनोदशा ठीक नहीं है। आज वह फिर वही बयान दोहरा रहे हैं। रणजीत ने कहा कि हरीश रावत की मनोदशा अब भी ठीक नहीं है। उन्हें अब आराम की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments