हल्द्वानी। गणपति विहार क्षेत्र में कुछ दिनों पानी की आपूर्ति प्रभावित चल रही है। पार्षद गुड्डू वारसी ने बताया कि क्षेत्र में एक नलकूप से पानी की सप्लाई हो रही। बड़ा क्षेत्र होने की वजह से गणपति विहार में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी मिल रहा है। कहा अभी गर्मी की शुरुआत ही हुई है तब ऐसे हालात हैं। उन्होंने कहा कि जल्द अधिकारी व्यवस्था ठीक करें। नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।