Thursday, April 24, 2025
Homeउत्तराखण्डनशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

पिथौरागढ़। नगर में विभिन्न संगठनों ने नशे के लिए खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। रविवार को मेजर्स एजुकेशन फाउंडेशन, लक्ष्य फाउंडेशन, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक चंडाक मार्ग स्थित वरदानी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने योग के विभिन्न आसन कर युवाओं से स्वस्थ्य शरीर के लिए नशा छोड़ने और योग करने को कहा। बाद में उन्होंने क्षेत्र में सफाई अभियान भी चलाया। यहां जिला युवा अधिकारी, मेजर (सेवानिवृत्त) ललित सिंह, मोहित बिष्ट, राजुल पनेरु, चंदन जेठी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments