Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमहंगाई का खिलाफ कांग्रेस का धरना

महंगाई का खिलाफ कांग्रेस का धरना

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ धरना दिया। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक प्रीतम सिंह के अध्यक्षता में आयोजित धरने पर कांग्रेस राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। कांग्रेसियों ने धरना स्थल पर सब्जी, सिलेंडर और पेट्रोल रखकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव खत्म होते ही कम समय में इतनी अधिक महंगाई बढ़ा दी है। जन ता महंगाई के कारण त्रस्त है। मांग करते हुए उन्होंने कहा कि बेरोजगारी को मद्देनजर रखते हुए सरकार को महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए। जिससे कि पहले से ही त्रस्त हो रही जनता को और मुश्किलों का सामना न करना पड़े। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि आज बाजार में सभी चीजों के दाम बढ़े है। रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग होने वाले हर छोटी या बड़ी चीज को महंगा किया गया है। पेट्रोल डीजल से लेकर बच्चों के किताबे भी महंगी कर दी है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा और गोदावरी थापली ने कहा कि जल्द से जल्द महंगाई को नियंत्रण में ना लिया गया तो उग्र आंदोलन प्रदेशभर में किया जाएगा। धरने में डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. विजेंद्र पाल, एलपी रतूड़ी, दीप वोहरा, पार्षद निखिल कुमार, कोमल वोहरा, आरुषि सुंदरियाल, मनोज फुलारा, डॉ. विजेंद्र पाल, सावित्री थापा, सविता सोनकर, अशोक, दीपक थापा, संजय काला, विक्की, मुकेश सोनकर, अमीचंद सोनकर, अशोक शर्मा, यश रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments