Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में एनसीपी को मजबूत बनाने के लिए रोड मैप का आग्रह

उत्तराखंड में एनसीपी को मजबूत बनाने के लिए रोड मैप का आग्रह

दिल्ली में हुई राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ आहूजा ने पिछले दो सालों में उत्तराखंड में किए सामाजिक व जनहित से जुड़े कार्यो का ब्यौरा रखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पंवार की मौजूदगी में हुई इस बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे के साथ ही महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सौरभ आहूजा ने एनसीपी को उत्तराखंड में तीसरे विकल्प के रुप में उभारने के लिए रोड़ मैप के लिए आग्रह किया। एनपीपी युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व सभी प्रदेश अध्यक्षों ने देश के अन्य राज्यों में कांग्रेस के घटते प्रभाव के विकल्प के रुप में एनसीपी को मजबूत करने पर सहमति जताई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments