Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमुखानी रोड के अतिक्रमणकारियों को चार दिन की मोहलत, हटा लें अतिक्रमण

मुखानी रोड के अतिक्रमणकारियों को चार दिन की मोहलत, हटा लें अतिक्रमण

नैनीताल रोड कोलटेक्स तिराहे से मुखानी होते हुए आइटीआइ तिराहे तक अतिक्रमण हटाने के लिए निगम प्रशासन ने चार दिन की मोहलत दी है। नगर आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सड़क, फुटपाथ व नाली पर जहां भी अतिक्रमण है, व्यापारी उसे स्वयं हटा लें। इस क्षेत्र में 18 व 19 अप्रैल को निगम प्रशासन की टीम व्यापक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाएगी। अतिक्रमण हटाने के लिए निगम प्रशासन मुनादी करा रहा है। व्यापारियों से फुटपाथ पर टिनशेड, प्रचार बोर्ड या किसी तरह का अन्य सामान होने पर उसे तत्काल हटाने को कहा गया है। सड़क, फुटपाथ व नाली के ऊपर फड़, ठेला या खोखा लगाने की अनुमति नहीं होगी। ठेले पर व्यवसाय करने वालों को एक स्थान पर ठहरने के बजाय चलते-फिरते व्यापार करने को कहा गया है। ठेला व्यावसायी साप्ताहिक बाजार में दुकान लगा सकते हैं। भू-स्वामी से अनुमति लेकर किसी की निजी जमीन पर व्यवसाय करने को कहा गया है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में व्यवसाय करते पाए जाने पर सामान जब्त कर लिया जाएगा। नगर निगम की टीम ने गुरुवार को क्षेत्र में मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments