Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहॉस्टल के कमरे से छात्र का लैपटॉप चोरी

हॉस्टल के कमरे से छात्र का लैपटॉप चोरी

देहरादून। प्रेमनगर के सद्धोवाला स्थित होस्टल से छात्र का लैपटॉप चोरी हो गया है। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ कुलदीप पंत के मुताबिक यश चौधरी पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी फरीदपुर भोगी, बिजनौर ने शिकायत कर बताया कि वह देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी नौगांव मांडूवाला में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। छात्र टावर वाली गली सुद्धोवाला स्थित हास्टल में किराये पर रहता है। घटना 30 मार्च की है, जब वह कपड़े सुखाने के लिए छत पर गया था। तभी किसी का फोन आ गया और वह 15 मिनट फोन पर बात करने लगा। कुछ देर बाद कमरे में आया तो देखा कि टेबल पर रखा लैपटॉप गायब है। 15 अप्रैल को छात्र ने पुलिस में शिकायत की। देरी से शिकायत करने का कारण पूछा तो युवक ने बताया कि पहले उसने सोचा था कि कोई दोस्त लैपटॉप ले गया होगा, लेकिन ऐसा नहीं था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments