Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधचोरों ने नगदी के साथ रिवाल्वर पर भी किया हाथ साफ

चोरों ने नगदी के साथ रिवाल्वर पर भी किया हाथ साफ

रुद्रपुर। बेखौफ चोर पॉश कॉलोनी में एक घर का ताला तोड़कर करीब 1.75 लाख रुपये की नकदी, जेवर सहित लाइसेंसी रिवॉल्वर चुरा ले गए। स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद नहीं हो सके। पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की छानबीन की।
एलाइंस सिटी वन कॉलोनी में डॉ. आर के विश्वास का घर है। आरके विश्वास ने बताया कि सोमवार की रात करीब आठ बजे वह पत्नी के साथ घर में ताला लगाकर आवास विकास स्थित अपने बेटे के घर चले गए थे। जब सुबह वह एलाइंस वन सिटी स्थित अपने घर पहुंचे तो मेन गेट के ताले टूटे पड़े थे। घर के अंदर भी कमरे का दरवाजे भी टूटा था। कमरे में रखी अलमारी में रखी करीब 1.75 लाख रुपये की नकदी गायब थी। इसके अलावा सोने की चेन और अन्य जेवर भी गायब थे। कमरे में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी चोर चुरा ले गए। मकान स्वामी का कहना है कि करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस ने आशंका जताई है कि चोरी में किसी परिचित व्यक्ति का हाथ है। स्थानीय पार्षद ने पुलिस गश्त न होने की वजह से चोरी होने की बात कही है।
मौके का मुआयना कर पुलिस टीम गठित कर दी गई है साथ ही एसओजी टीम भी लगाई गई है। आसपास में लगे और भी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। -मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी, रुद्रपुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments