Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअस्त्रविद्या शूटिंग एकेडमी में हल्द्वानी के निशानेबाज चमके

अस्त्रविद्या शूटिंग एकेडमी में हल्द्वानी के निशानेबाज चमके

हल्द्वानी। देहरादून में आयोजित 20 वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हल्द्वानी अस्त्रविद्या शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने भी पदक जीते।
15 मई से 21 मई तक हुई प्रतियोगिता जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान मझौंन (देहरादून) में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में अस्त्रविद्या शूटिंग एकेडमी हल्द्वानी के 26 निशानेबाजों ने भाग लिया। एकेडमी के निदेशक त्रिलोक सिंह कालाकोटी ने बताया कि एकेडमी के प्रतिभागियों ने 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में 12 स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और तीन कांस्य पदक जीते। 50 मीटर फ्री पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में आठ स्वर्ण, तीन रजत पदक और तीन कांस्य पदक जीते। इसके अलावा 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में भी तीन रजत पदक हासिल किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments