Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचंपावत का रण: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने थामी चुनाव प्रचार की...

चंपावत का रण: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने थामी चुनाव प्रचार की कमान, विधानसभा क्षेत्र में बिताएंगे पांच दिन

चंपावत विधानसभा सीट के लिए 31 मई को होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ केंद्रीय नेताओं का भी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सोमवार से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी चंपावत पहुंचकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।
चंपावत उप चुनाव में कांग्रेस प्रचार में कहीं भी सत्तारूढ़ दल से पीछे नहीं दिखना चाहती है। जैसा कि कुछ लोगों की ओर से प्रचार किया जा रहा था कि कांग्रेस ने भाजपा को वॉकओवर दे दिया। पार्टी ने इस तथ्य को कुप्रचार बताते हुए पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने का दम दिखाया है। यही वजह है कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, जसपुर के विधायक आदेश चौहान सहित तमाम नेता चंपावत में डेरा डाले हुए हैं। वहीं, एआईसीसी की ओर से प्रभारी देवेंद्र यादव का चुनाव प्रचार का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। प्रभारी यादव 24 से 27 मई तक चंपावत में ही रहकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के साथ रणनीतिक भूमिका निभाएंगे। संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट जैसे दिग्गज नेता भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। हालांकि अभी इन नेताओं का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। शीघ्र केंद्रीय नेताओं का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments