Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपहले महिला आईपीएल में खेलती दिखेंगी उत्तराखंड की स्नेह राणा व मानसी...

पहले महिला आईपीएल में खेलती दिखेंगी उत्तराखंड की स्नेह राणा व मानसी नेगी

दून के मालसी की रहने वाली क्रिकेटर स्नेह राणा बीसीसीआई की पहली बार आयोजित की जा रही महिला क्रिकेटरों की आईपीएल में खेलती नजर आएंगी। पुणे में तीन टीमों की यह प्रतियोगिता शुरू हो गई है। स्नेह की टीम विलोसिटी का मुकाबला मंगलवार को दोपहर बाद शुरू होगा। स्नेह राणा के अलावा उत्तराखंड की मानसी नेगी भी आईपीएल का हिस्सा बनी हैं।
दून के लिटिल मास्टर क्लब की खिलाड़ी रही स्नेह राणा के अलावा इस टीम में दीप्ति शर्मा, यास्टिका भाटिया व शैफाली वर्मा भी खेल रही हैं। दीप्ति शर्मा इस टीम की कप्तान हैं। विदेशी खिलाड़ियों में आयाबोंगा खाका, केवी नावगिरे, कैथ्रिन क्रॉस, इरथी जेम्स, लौरा वॉल्वाडक्ट जैसी धाकड़ खिलाड़ी भी हैं। लिटिल मास्टर क्लब के प्रशिक्षु खिलाड़ियों में महिला आईपीएल को लेकर काफी उत्साह है। तेज गेंदबाज प्रिया राज का कहना है कि यह देखकर अच्छा लग रहा है कि देश में महिला क्रिकेट पर काफी ध्यान दिया जाने लगा है। लिटिल मास्टर क्लब की किरन शाह ने महिला क्रिकेट के लिए इस प्रयास को शानदार बताया। इस साल तीन टीमों से शुरूआत हुई है। अगले साल से छह टीमे खेलेंगे तो ज्यादा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। कोच नरेन्द्र शाह ने कहा कि देश में लड़कियों को भी इस खेल में आने की प्रेरणा मिलेगी। युवा क्रिकेटर जितेन्द्र,अक्षत नेगी, अमन कुमार आदि ने स्नेह राणा व भारतीय टीम की अन्य खिलाड़ियों को महिला आईपीएल के लिए शुभकामनाएं दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments