Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डस्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो भगवान अग्रसेन के सिद्धांत

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो भगवान अग्रसेन के सिद्धांत

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में अब तक किए गए कार्यों की चर्चा हुई। इस मौके पर भगवान अग्रसेन के आदर्श और सिद्धांतों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठाई गई। मंगलवार को होटल स्टार वुड में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया। उन्होंने पूर्व में कराये गए कार्यों की जानकारी दी। राजस्थान सम्मेलन से आये प्रतिनिधियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष (युवा) सचिन गुप्ता ने संगठन के उद्देश्यों की जानकारी दी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोशन लाल अग्रवाल ने कहा कि संगठन का कार्य एक-दो कार्यक्रम करना नहीं है, बल्कि हमारा राष्ट्रीय विजन समाज को संगठित कर सुदृढ़ बनाना है। कहा कि सम्मेलन में भगवान अग्रसेन महाराज की कर्म भूमि को धाम के रूप में विकसित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल बनाने की मांग उठाई गई। महालक्ष्मी जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कहा कि यह यात्रा ऐतिहासिक यात्रा है, इसमें सम्पूर्ण समाज की अहम भूमिका होनी चाहिए। संरक्षक एमसी गुप्ता ने कहा कि हम सरकार से भगवान अग्रसेन महाराज के आदर्शों और सिद्धान्तों को स्कूली पाठ्क्रम में शामिल करने की मांग करेंगे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष मोती दीवान, महामंत्री संजीव अग्रवाल, संगठन मंत्री डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. पीके गोयल, डॉ. सुनील अग्रवाल, संजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, दिनेश सी गोयल, ईश्वरचंद अग्रवाल, विनय जिंदल, संजय अग्रवाल, बालेश गुप्ता, फतेह चंद, लक्ष्य अग्रवाल, राजीव प्रकाश अग्रवाल, सत्य प्रकाश गोयल, ऋतु गोयल, रीता अग्रवाल, सविता अग्रवाल, शिखा गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments